• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

जनसमस्याओं के ‘समाधान’ में निकले नीतीश, फंस गए राजनीतिक व्यवधान में

February 16, 2023
बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 38 घायल; पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 38 घायल; पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

May 21, 2025
तेजस्वी यादव की नकल कर रही बिहार कांग्रेस.. महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा

तेजस्वी यादव की नकल कर रही बिहार कांग्रेस.. महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा

May 21, 2025
बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीत लिया दिल.. धोनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीत लिया दिल.. धोनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

May 21, 2025
भारत के रक्षा निर्यात में उछाल: कतर, लेबनान, इराक, इक्वाडोर और जापान बने नए खरीदार

भारत के रक्षा निर्यात में उछाल: कतर, लेबनान, इराक, इक्वाडोर और जापान बने नए खरीदार

May 21, 2025
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी कुख्यात रणवीर महतो को STF ने किया गिरफ्तार.. पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी कुख्यात रणवीर महतो को STF ने किया गिरफ्तार.. पैर में लगी गोली

May 21, 2025
खरगे के बयान पर BJP का पलटवार, तरूण चुघ ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘छोटा युद्ध’ कहना सेना की शहादत का अपमान

खरगे के बयान पर BJP का पलटवार, तरूण चुघ ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘छोटा युद्ध’ कहना सेना की शहादत का अपमान

May 21, 2025
बिहार में 10,600 ANM अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रक्रिया में तेजी

बिहार में 10,600 ANM अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रक्रिया में तेजी

May 21, 2025
जब वी मेट.. नवादा में चिराग और तेजस्वी ने एक दूसरे को लगाया गले, हाल-चाल पूछा

जब वी मेट.. नवादा में चिराग और तेजस्वी ने एक दूसरे को लगाया गले, हाल-चाल पूछा

May 21, 2025
NMCH में ‘चूहाकांड’ पर बोले मंगल पांडेय.. तेजस्वी यादव के समय तो रूई और सूई तक नहीं थी

NMCH में ‘चूहाकांड’ पर बोले मंगल पांडेय.. तेजस्वी यादव के समय तो रूई और सूई तक नहीं थी

May 21, 2025
बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 43 अधिकारियों को सरकार ने जारी किया शो-कॉज नोटिस.. लापरवाही पड़ी भारी

बिहार के 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर.. सरकार ने जारी की अधिसूचना

May 21, 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव: चीन ने की शांति और संवाद की अपील कहा शांति के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार

भारत-पाकिस्तान तनाव: चीन ने की शांति और संवाद की अपील कहा शांति के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार

May 20, 2025
Diesel Locomotive Factory Madhora Bihar Lalu Yadav Railway Vision Export engines to Guinea from India Shailendra Pratap Singh on Madhora success

लालू यादव की दूरदर्शिता से मढ़ौरा विश्व पटल पर उभरा, डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री ने भारतीय रेल को बनाया ताकतवर : शैलेंद्र प्रताप सिंह

May 20, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

जनसमस्याओं के ‘समाधान’ में निकले नीतीश, फंस गए राजनीतिक व्यवधान में

by WriterOne
February 16, 2023
in Uncategorized
1
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में करीब डेढ़ महीने तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा की। उनकी ये यात्रा 16 फरवरी को समाप्त हो गई। इस डेढ़ महीने में उनका पूरा फोकस आम लोगों की समस्याओं के समाधान पर रही। यात्रा के दौरान हर जिले की सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते, जीविका दीदियों से मिलते और लोगों की समस्याएं सुनते दिखे। लेकिन लोगों की समस्याएं दूर करते -करते CM Nitish Kumar के सामने कई सियासी व्यवधान पैदा हो गए हैं। कुछ राजनीतिक समस्याएं नई हैं, तो कुछ पुरानी समस्यायों ने जोर पकड़ लिया। वहीं कुछ एवरग्रीन समस्याएं, जो हमेशा ही नीतीश कुमार के पीछे रहती हैं, उन्होंने भी अपना नया रंग पकड़ लिया।

अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ बवाल, पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी, दो दुकानदारों ने खुद को लगाई आग

उपेंद्र कुशवाहा कांड

नई समस्याओं में सबसे पहला JDU एमएलसी Upendra Kushwaha से जुड़ा हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा जो कल तक नीतीश कुमार के फ्रंट गार्ड बने हुए थे। नीतीश कुमार की तरफ आने वाले सभी तीरों को खुद पर न सिर्फ झेल लेते थे, बल्कि उनका जवाब भी देते थे। अब सबकुछ बदल गया है। अब उपेन्द्र कुशवाहा खुद ही नीतीश कुमार को अपने तीर से घायल करने में लगे हुए हैं। आए दिन उनके तेवर गरम होते जा रहे हैं। इतना होने के बाद भी, वे जदयू छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। बल्कि जदयू में रहकर नीतीश कुमार के खिलाफ एक धड़ा तैयार करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इधर नीतीश कुमार उपेंद्र कुशवाहा को लेकर किए गए सवालों से सिर्फ पल्ला झाड़ते दिखे हैं। अब तक इस समस्या का कोई उचित समाधान वो नहीं ढूंढ पाए हैं।

मंत्रिमडल विस्तार पर फंसा पेंच

नीतीश कुमार के सामने एक नई समस्या खत्म नहीं हुई थी कि दूसरी ने जन्म ले लिया। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर महागठबंधन में पेंच फंसा हुआ है। बिहार में महागठबंधन की सरकर बने 6 महीने का वक्त हो चुका हैं। इस बीच राजद कोटे के दो मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया। जिसके बाद से कुछ मंत्री खाली पड़े हुए हैं। कांग्रेस की तरफ से लगातार मंत्रिमंडल विस्तार की मांग की जा रही है। कांग्रेस, मंत्रिमंडल में अपनी भागीदारी बढ़ाने की आस लगाए हुए है। मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट हुई तो नीतीश कुमार ने इससे सीधे किनारा कर लिया और इसे लेकर फैसला लेने का पावर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ट्रांसफर कर दिया। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कांग्रेस के मनमुताबिक भागीदारी देने से साफ इनकार कर रहे। जिसको लेकर तकरार बढ़ी हुई है। ये गुत्थी भी फिलहाल सुलझती हुई नहीं दिख रही है।

Related Post

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 38 घायल; पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 38 घायल; पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

May 21, 2025
तेजस्वी यादव की नकल कर रही बिहार कांग्रेस.. महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा

तेजस्वी यादव की नकल कर रही बिहार कांग्रेस.. महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा

May 21, 2025

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीत लिया दिल.. धोनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

May 21, 2025

भारत के रक्षा निर्यात में उछाल: कतर, लेबनान, इराक, इक्वाडोर और जापान बने नए खरीदार

May 21, 2025

KCR ने नीतीश से किया किनारा

ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक समस्याएं सिर्फ बिहार तक ही सीमित हैं। राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक समस्याएं भी उनके पीछे पड़ी। अगस्त 2022 में जब नीतीश ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाई, तो बड़े अरमानों के साथ विपक्षी एकजुटता को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR को पटना बुलाया, एक साथ मंच साझा किया। उस दौरान प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारी को लेकर किए गए सवालों पर नीतीश असहज भी दिखे। मिलाजुला कर नीतीश कुमार की तरफ से इस मुलाकात को सफल दिखने की कोशिश की गई। लेकिन 18 जनवरी को जब KCR ने तेलंगाना के खम्मम में एक विशाल रैली की तो उन्होंने नीतीश कुमार से किनारा कर लिया। निमंत्रण ना दिए जाने के सवाल पर नीतीश कुमार समाधान यात्रा में व्यस्तता का हवाला देकर खुद को बचाते भी दिखे।

IPS विकास वैभव और DG शोभा अहोतकर विवाद

IPS विकास वैभव और DG शोभा अहोतकर के विवाद को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर फजीहत हो रही है। दरअसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब IPS विकास वैभव ने ट्वीट कर DG शोभा अहोतकर पर उन्हें और बिहारियों को गाली देने का आरोप लगाया। इसके बाद DG शोभा अहोतकर की तरफ से IPS विकास वैभव को नोटिस भी थमाया गया। मामला बिहारी अस्मिता से जुड़ा हुआ है इस लिए आम लोग भी नीतीश कुमार का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक रूप से तो नीतीश कुमार के राज में अफसरशाही के हावी होने को लेकर सवाल उठाया जा रहा है।

सुधाकर सिंह के तेवर

पुरानी समस्याओं ने भी नीतीश को चारों तरफ से घेरा हुआ है। इसमें सबसे पहला नाम पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह का है। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार की समाधान यात्रा से ठीक पहले शिखंडी और भिखारी कहा था। वहीं समाधान यात्रा के खत्म होते उनके तेवर और उग्र हो गए हैं। अब सुधाकर सिंह नीतीश कुमार के राजनीतिक अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। वो नीतीश कुमार पर राजनीतिक प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं क्योंकि वे चुनाव लड़कर नहीं चुने जाते हैं। सुधाकर सिंह नीतीश कुमार को खुलेआम पिछले दरवाजे से राजनीति करने वाला नेता भी बताया है। साथ ही ये चुनौती भी दी है कि यदि नीतीश कुमार में दम है तो खुद चुनाव लड़कर अपनी सरकार बना कर दिखाएं। उन्होंने नीतीश कुमार पर गुंडों की सरकार चलने का भी आरोप लगाया है।

नीतीश के एवरग्रीन समस्या मांझी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक एवरग्रीन समस्या हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस शराबबंदी को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं, उसपर समय समय पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी कुछ न कुछ ऐसा बोल देते हैं जो नीतीश कुमार के लिए समस्या खड़ी कर देता है। मांझी कई बार गरीबों को एक क्वार्टर पीने की छूट देने के साथ गुजरात की तर्ज पर शराबबंदी कानून लागू करने की बात कही है। कुछ दिनों पहले मांझी ने गया में एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा में शराबबंदी कानून खत्म करने की मांग तेजस्वी यादव से की थी। उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समझाने के लिए कहा था। वहीं मांझी अपनी गरीब संपर्क यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की योजनाओं को भी असफल बताकर नई समस्या खड़ी कर रहे हैं।

Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 38 घायल; पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 38 घायल; पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

by PadmaSahay
May 21, 2025
0

क्वेटा : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में बुधवार सुबह एक भीषण आत्मघाती बम धमाका हुआ, जिसमें...

तेजस्वी यादव की नकल कर रही बिहार कांग्रेस.. महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा

तेजस्वी यादव की नकल कर रही बिहार कांग्रेस.. महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा

by RaziaAnsari
May 21, 2025
0

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है और राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने की...

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीत लिया दिल.. धोनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीत लिया दिल.. धोनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

by RaziaAnsari
May 21, 2025
0

आईपीएल 2025 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर एक यादगार जीत...

भारत के रक्षा निर्यात में उछाल: कतर, लेबनान, इराक, इक्वाडोर और जापान बने नए खरीदार

भारत के रक्षा निर्यात में उछाल: कतर, लेबनान, इराक, इक्वाडोर और जापान बने नए खरीदार

by PadmaSahay
May 21, 2025
0

नई दिल्ली: भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा है। देश अब रक्षा...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 38 घायल; पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 38 घायल; पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

May 21, 2025
तेजस्वी यादव की नकल कर रही बिहार कांग्रेस.. महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा

तेजस्वी यादव की नकल कर रही बिहार कांग्रेस.. महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा

May 21, 2025
बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीत लिया दिल.. धोनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीत लिया दिल.. धोनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

May 21, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.