बांका में ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे जुलूस में शामिल 10 लोग झुलस गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुईया थाना क्षेत्र के अबरखा मोड़ के पास की है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुईया थाना क्षेत्र के जेरुआ मुस्लिम टोला में ताजिया का जुलूस निकाला गया था। जुलूस जैसे ही अबरखा मोड़ के पास पहुंचा, ताजिया 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया, जिससे 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए कटोरिया के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बांका डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचे और झुलसे लोगों का हाल जाना।