बेगूसराय में ट्रैक पार करने के दौरान एक महिला शिक्षिका वंदे भारत की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के चौकी गांव वार्ड-2 निवासी अनिल कुमार सिंह की 60 वर्षीया पत्नी क्रांति कुमारी के रूप में हुई है। घटना साहेबपुर कमाल रेलवे स्टेशन के पास की है।
NEET Paper Leak मामले में CBI का बड़ा एक्शन… मनीष प्रकाश को किया गिरफ्तार
क्रांति कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय फूलमलिक की शिक्षिका थीं और सेवानिवृति में महज रिटायर होने में 4 महीने समय बचा था। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।