पटना: बरसात में बिहार की हालत बदतर हो जाती है। बाढ़ और बदहाली एक साथ आक्रमण करती है। इन दिनों नेपाल में हुए भारी बारिश के बाद जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो गयी है जिससे जनजीवन अस्त व्यस् सा हो गया है। इस बीच अपने विधान सभा क्षेत्र अपने अपनो के हालात का जायजा लेनेबिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर पहुंच गए हैं। दरअसल, नेपाल में हुए भारी बारिश के कारण गंगा की जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो गई है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं गंगा के किनारे रहने वाले लोग इससे ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर प्रखंड के लिए रवाना हुए हैं। तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र में जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। दरअसल, पानी के बढ़ जाने से चर्चरी पुल को खोल दिया जाता है। जिसके बाद क्षेत्र के लोग नाव से आवागमन करते हैं। तेजस्वी यादव भी आज अपने विधानसभा क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे हैं। तेजस्वी पटना से रवाना हुए लेकिन उसके बाद वो नाव पर सवार होकर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।