Voter Adhikar Yatra: बिहार की सियासत इस समय चुनावी रफ्तार पकड़ रही है और इसी कड़ी में राजद नेता तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” लगातार सुर्खियां बटोर रही है। गुरुवार को यह यात्रा शेखपुरा पहुंची, जहां हजारों की भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा उपस्थिति वीआईपी पार्टी के समर्थकों की रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गर्म हो गया।
Bihar SIR हंगामे की भेंट चढ़ा संसद.. लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
हालांकि भीड़भाड़ के बीच यात्रा में दो बड़े हादसे हो गए। चांदनी चौक पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए तेजस्वी यादव के अंगरक्षक शंभू सिंह का पैर टूट गया। घायल अंगरक्षक की पहचान देवघर निवासी रामप्रवेश सिंह के पुत्र के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
Sadhu Yadav का सियासी दांव: नीतीश कुमार की तारीफ, गोपालगंज से चुनाव लड़ने का ऐलान और भांजों पर तंज
दूसरा हादसा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी की वजह से हुआ। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जमुई में प्रशिक्षण ले रहे नए पुलिसकर्मी प्रिंस कुमार अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। प्रिंस, भागलपुर निवासी जयप्रकाश मंडल के पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि वह जमुई में प्रशिक्षण ले रहे हैं और आज शेखपुरा में ड्यूटी पर बुलाए गए थे। लगातार गर्मी और भीड़ के दबाव के कारण उन्हें चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।






















