तेजस्वी यादव फगुआ के बाद बिहार का नेतृत्व करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद उन्हें नेतृत्व सौंप देंगे। नीतीश जी पर कोई शक नहीं है। यह भविष्यवाणी दिनारा से आरजेडी विधायक विजय मंडल ने की। 2025 तक इंतजार करने की जरुरत नहीं है। कहीं से कोई शक नहीं है कि मुख्यमंत्री प्रभार नहीं देंगे। विजय मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनें, देश संभालें। और बिहार तेजस्वी यादव संभाले। बिहार में जन-जन की आवाज हैं तेजस्वी यादव। कांग्रेस और माले ने भी तेजस्वी को अपना नेता माना है। हमें कांगेस पर कोई शक नहीं। इस बयान के आरजेडी और जेडीयू में कुर्सी की लड़ाई तेज होते दिख रही है।
दोनों तरफ से बयानबाजी तेज
उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू से अलग होने के बाद पार्टी के नेताओं ने तेजस्वी के नेतृत्व से कन्नी काटना शुरू कर दिया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बड़ी होशियारी से तेजस्वी यादव के नेतृत्व को नकार गए। कहा कि 2025 की बात 2025 में देखेंगे। अभी नीतीश कुमार जेडीयू के नेता हैं और वही पार्टी का नेतृत्व करेंगे। वहीं जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि 2025 की बात छोड़ दीजिए, नीतीश कुमार 2030 में भी नेतृत्व देने में सक्षम हैं।