पटना में आज हुई महागठबंधन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन तीन घंटे चली इस बैठक में न तो सीट शेयरिंग और न ही सीएम फेस को लेकर कोई बात हुई। लेकिन कांग्रेस के एक सांसद ने तेजस्वी यादव को सीएम के चेहरे के रूप में अपना समर्थन दे दिया है. दरअसल, सासाराम संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद मनोज कुमार अपने निजी आवास कैमूर जिले के कुदरा पहुंचे जहां मौजूद लोगों से उनकी समस्याएं सुनी और तत्काल निवारण के लिए संबंधित पदाधिकारी से भी बात किया।
तेजस्वी होंगे महागठबंधन के बॉस.. कांग्रेस ने भी लगा दी मुहर, जनता के बीच मजबूती के साथ जाएंगे सभी दल
कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि सीएम फेस हम लोग का एक घंटा का काम है। हम लोग का जो मुख्य लक्ष्य अभी है वह यह है कि बिहार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, स्वास्थ्य और शिक्षा का हाल बदहाल है, यह जितने बदहाली है इसको पहले खत्म कैसे किया जाए। बिहार में सीएम फेस तय करना तो एक घंटा का काम है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी में क्या योग्यता नहीं है मुख्यमंत्री बनने का ? उसमें क्या दिक्कत है। तेजस्वी जी कह रहे हैं तो अच्छी बात है, हम भी उनका समर्थन करते हैं।
महागठबंधन की मीटिंग खत्म.. एक साथ मंच पर आए तेजस्वी, अल्लावारू और मुकेश सहनी, जानिए क्या हुई बात
सासाराम कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि बीजेपी को बोलिए ना कि कांग्रेस से अकेले लड़े बिहार में, बीजेपी अपने गठबंधन को देखें नीतीश जी कब चल देंगे कोई ठिकाना है। आप अपने गठबंधन और अपने घर के बारे में सोचिए। हमारे घर के बारे में क्या सोच रहे हैं। हम लोग मजबूत हैं हमारा गठबंधन सबसे पुराना और मजबूत है। एनडीए को इस बार इंडिया गठबंधन हराएगा।