बिहार में नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिहार में बढ़ते अपराध और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हर दिन कोई न कोई सवाल खड़े कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने आज सीधा प्रधानमंत्री मोदी को लिखते हुए सवाल खड़ा किया है। इसको लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पार पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सिर्फ ट्वीट करना है। जनता के बीच जाकर उनका दर्द समझना और आंसू पोछना नहीं है।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि वाह रे जंगल राज के युवराज। क्या नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सिर्फ ट्वीट करना है। जनता के बीच जाकर उसकी आंसू पोंछना और दर्द समझने का नहीं। सरकार पूरी तरह से सजग है। कार्रवाई कर रही है। आप अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन नहीं कर पा रहे हैं। आपको हमने कहा था कि 24 घंटे के भीतर बताए कि आपका नीट मामले में दोषी प्रीतम और सिकंदर के साथ क्या संबंध है। आपके परिवार के साथ क्या सांठ-गांठ है। आप सच क्यों नहीं बता पा रहे हैं। लोगों को भरमा रहे हैं।
‘NEET पेपर लीक में RJD के लोग संलिप्त, पुल गिरने की जांच करा रही है सरकार’
वहीं बिहार में बढ़ते क्राइम का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आपने प्रशासन की सजगता नहीं देखी कि बैंक लूटने के मामले में किस तरह से पुलिस ने दो लोगों का एनकाउंटर किया। सावधान हो जाइए क्योंकि जो जंगल राज के पुरोधा आपके हैं वह अपराध और भ्रष्टाचार में संलिप्त रहेंगे। उनकी भी दुर्दशा तय है। चाहे अपराधी हो, माफिया हो या भ्रष्टाचारी सरकार सब पर निगाह रखी है।