बिहार में विधानसभा चुनाव सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, सपना देखते रहें’। अब उनके इस बयान पर लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने पलटवार किया।

तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और पलटू राम (नीतीश कुमार) की गद्दी बहुत जल्दी छूटने वाली है। उनके कहने से कुछ नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि यह मेरी भविष्यवाणी है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और जो सपना ललन सिंह ने पाल रखा है, वह बहुत जल्दी फेल होने वाला है।
‘उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाइए..’ चुनाव लड़ने पर नीतीश कुमार के बेटे का बड़ा बयान
बता दें कि तेजस्वी यादव इन दिनों कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार को लगातार घेर रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्राइम बुलेटिन पोस्ट कर रहे हैं। इसी पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव को अपराध की परिभाषा नहीं पता है। आंकड़े जारी करने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता। उन्होंने आगे कहा था कि तेजस्वी यादव ज्ञान प्राप्त कर लें। उनको ज्ञान नहीं है, अनुभव की कमी है, अनुभव ले लें, मुख्यमंत्री का पद उनको नहीं मिलने वाला, वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, सपना देखते रहें।