मंत्री श्री नितिन नवीन नेटना के बोरिंग रोड़, श्री कृष्णा पुरी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा किए जा रहे दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण किया इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माता दुर्गा का प्रतिमा की आरती की साथ ही साथ मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद रहे. मंत्री नितिन नवीन ने कहा तेजस्वी यादव के पिता जी जो काम किया है। उसके बारे में कभी बोलते तो समझ आता जब तेजस्वी यादव जन्म लेकर खड़े भी नहीं हुए थे। जब उसके नाम पर जमीन खरीदा जा रहा था। उस भ्रष्टाचार पर तेजस्वी को बोलना था। और तेजस्वी यादव को बोलने से पहले कम से कम सोचना चाहिए कि जिस पर आप ईंट फेक रहे हैं उसका इमेज और राजनीति विषय क्या रहा है। आज भी नीतीश कुमार उस राजनीति छवि के लिए जाने जाते है।
Prashant Kishor PC सम्राट चौधरी पर हत्याओं का आरोप, उप मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी गर्मी तेज होती जा रही है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर पर कई सवाल दागे। तेजस्वी ने कहा- बिहार के मुख्यमंत्री से मेरा सवाल है, NDA का चेहरा नीतीश कुमार हैं, सरकार मेरे सवाल का जवाब दे। सरकार ने मेरे विजन को कॉपी किया है, मेरा सवाल करप्शन पर है।
राज्य सरकार बताए बिहार में रिवेन्यू जेनरेशन कितना है, इसे बढ़ाने के लिए सरकार क्या कर रही है। 2025 मई से लेकर सितंबर तक प्रधानमंत्री द्वारा 1 लाख15 हजार करोड़ तक योजना की घोषणा की, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान 50000 हजार करोड़ की घोषणा की गई। 7 लाख 8 हजार 729 करोडट रुपये प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने योजनाओं की घोषणा की। सरकार के पास एक लाख करोड़ भी नहीं है और 7 लाख करोड़ से अधिक की योजना की घोषणा कर दी है। तो सरकार बताए कि योजनाओं को पूरा करने के लिए वह इनकम कैसे बढ़ाएगी।






















