रांची: आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह के बाद हेमंत सोरेन का सचिवालय में जोरों शोरों से स्वागत किया गया। इसके बाद सीएम ने कैबिनेट की पहली बैठक की। बैठक के बाद हेमंत सोरेन मीडिया से रू-ब-रू हुए, उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मीडिया से उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न हो गयी है। इसके साथ ही कहा कि 9 से 12 दिसंबर विधानसभा का विशेष सत्र चलेगा। इस सत्र के लिए स्टीफन मरांडी प्रोटेम स्पीकर होंगे।
झारखंड में तीन आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया लोकार्पण
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के तीन आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया।...