JAMSHEDPUR : मानगो के रोड नंबर 7 के मकान नंबर 46 में शनिवार सुबह दो चोरों ने हाथ साफ किया। मोहम्मद करीम के घर चोरी करने के बाद भाग रहे थे। लेकिन मकान मालिक ने खदेड़कर दो चोरों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5.45 बजे छत से कुछ आवाजे आ रही थी। तभी वे उठ कर छत पर गये तो उन्होंने कल्लू को दूसरे छत पर देखा। उसके हाथ में चोरी किए गए कुछ सामान थे। जिसके बाद वह उसका पीछा करने लगे तो वह गली से कूदकर भाग गया। कल्लू उनके घर के बगल के दुकान में काम करता था जो अब बंद हो चुका है। वहीं एक और व्यक्ति उसके साथ शामिल था जो भागने में सफल रहा। इसी बीच उन्होंने कल्लू और शाहरुख को खदेड़ कर पकड़ लिया। जिसके पास से छत पर रखा सामान बरामद किया गया है। उसके पास से केबल, ताम्बा का बर्तन, दो लोहे का गेट आदि बरामद हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना मानगो पुलिस को दी है। वहीं पुलिस उन दोनों को पकड़कर थाने ले गई है।
अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 Auction) की नीलामी ने अबू धाबी से एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के बदलते भूगोल...




















