रांची : तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह रविवार को खेल गांव में संपन्न हुआ। इस समापन समारोह में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन मुख रूप से उपस्थित हुए । सांसद संजय सेठ ने राज्यपाल महोदय को परंपरागत ट्राइबल पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।
झारखंड को आर्चरी ऑफ झारखंड कहा जाता
इस समारोह में राज्यपाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा मुझे हार्दिक खुशी है कि मैं आप सभी बच्चों के साथ हूं। सांसद खेल महोत्सव में शामिल सभी लोगों और बच्चों को दिल की गहराइयों से जोहार करता हूं। उन्होंने कहा झारखंड के गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है। उसे खोज कर उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। रुरल क्षेत्र के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। झारखंड को आर्चरी ऑफ झारखंड कहा जाता है। आर्चरी में झारखंड के खिलाड़ि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं ।
झारखंड खेल ही नहीं बल्कि वीरों की भी भूमि
झारखंड खेल ही नहीं बल्कि यह वीरों की भी भूमि है। भगवान बिरसा मुंडा ने 25 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकुमत के विरुद्ध लडाई लडी और वीरगति को प्राप्त हुए। आज भगवान बिरसा मुंडा करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं । झारखंड के स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा , महेंद्र सिंह धोनी, निक्की प्रधान, दीपिका कुमारी , सहित ऐसे सैकड़ों खिलाडी है जिन्होंने झारखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। झारखंड फ्रीडम फाइटर की भूमि है।
झारखंड हॉकी में देश को एक नई पहचान देगा
झारखंड हॉकी में देश को एक नई पहचान देगा। सांसद संजय सेठ में इस खेल महोत्सव का आयोजन कर यहां के गांव कस्बे के बच्चों के प्रतिभा को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा खेल को झारखंड में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा । उन्होंने कहा खेल गांव में खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा है। मैं कोल्इंडिया से बात कर और कैसे यहां के बच्चों को अच्छी सुविधा प्राप्त हो इस पर काम करने का मेरा प्रयास होगा।
मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा
उद्घाटन भाषण में सांसद सेठ ने कहा हम सभी के लिए गौरव का छन है। राज्यपाल महोदय के शपथ लेने के साथ उनका यह पहला कार्यक्रम है । वह आज अभिभावक के तौर पर बच्चों को आशीर्वाद देने आए हैं। सांसद सेठ ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है । उसी के निमित प्रधानमंत्री का सपना खेल में भी भारत कैसे पदक तालिका में आगे रहे गांव कस्बे के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें ।