15 अगस्त 2024 को पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर झंडा फहराकर देश का नेतृत्व करेंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके को लोग अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। कोई मूवी जाकर तो कोई पतंग उड़ाकर तो कोई देशभक्ति गाने पर डांस करके।
तो आइए इस मौके पर हम आपलोगों को आज बताएंगे कि 5 ऐसी भोजपुरी देशभक्ति फिल्म कौन सी है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक्शन देख लोग सीट पर खड़े होने को मजबूर हो गए थे। आसान भाषा में कहें तो इन फिल्मों ने थिएटर में धमाल मचा दिया था। लोगों ने जमकर तालियां और सिटी बजाई थी।
पवन सिंह की 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हिंद’ में देशभक्ति का जबरदस्त जज्बा देखने को मिलता है। पवन सिंह ने इस फिल्म में शानदार एक्शन दिखाया है। इस फिल्म की कहानी आतंकवाद के ऊपर थी। अभिनेत्री मधु शर्मा के दमदार डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी लड़की की भूमिका निभाई है, जो कि भारत के युवक पवन सिंह के प्यार में पर गई है।
खेसारी लाल यादव और शुभि शर्मा की यह फिल्म देशभक्ति से ओत-प्रोत है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने गजब का एक्शन दिया है। इसमें दोनों ही कलाकारों ने शानदार एक्टिंग की है।
भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘बॉर्डर’ को साल 2018 में रिलीज किया गया था। ये फिल्म आम्रपाली और निरहुआ की सुपरहिट रही थी। इसमें उनके अपोजिट आम्रपाली दुबे ने लीड रोल प्ले किया था।
इंडिया बनाम पाकिस्तान में अरविंद अकेला कल्लू और रितेश पांडे ने जबरदस्त एक्शन दिया है। इस फिल्म में देशभक्ति का डोज देखने को मिलता है। इसे फिरोज खान ने डायरेक्ट किया। इसमें अभिनेत्री के रूप में निधि झा, निशा दुबे और प्रियंका पंडित मुख्य भूमिका में हैं।
‘गदर’ देशभक्ति से भरी हुई भावुक कर देने वाली भोजपुरी फिल्म थी। इसमें पवन सिंह ने लीड रोल प्ले किया है। इसमें उनके साथ निधी झा, नेहा सिंह और सुशील सिंह ने भी मुख्य भूमिका अदा की। फिल्म में ऐसे-ऐसे एक्शन हैं कि आप दांत तले उंगली दबा लेंगे।