रांची: विधान सभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी तरफ से कोई कसर बाकि नहीं छोड़ना चाहती है। परिवर्तन यात्रा में एक के बाद एक भाजपा के दिग्गज नेताओं का झारखंड दौरा आरंभ हो चुका है। वहीं अब सूचना आ रही है कि बुधवार को झारखंड में भाजपा के चार बड़े नेता शिरकत करेंगे। जी हां, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में आज सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, झारखंड पधार रहें हैं। इसके साथ ही सूचना है कि आज भोजपुरी फिल्म स्टार निरहुआ भी परिवर्तन यात्रा में सामिल हो सकतें हैं। बता दें तय कार्यक्रम के अनुसार मनोज तिवारी चतरा के प्रतापपुर हाई स्कूल मैदान में परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद बोकारो के फुसरो में कारगिल मैदान में जनसभा करेंगे।
वहीं बीजेपी सांसद रवि किशन आज पलामू और लातेहार जिले में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सुबह पलामू के लेस्लीगंज में आयोजित रोड शो में हिस्सा लेंगे और फिर पांकी स्थित सिचाई विभाग मैदान में परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। इधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देवघर और जामताड़ा में जनसभा करेंगे, इसके साथ साथ बीजेपी की परिवर्तन यात्रा रथ बालूमाथ भी पहुंचेगी, जहां सांसद रवि किशन कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं को उजागर करना और लोगों को बीजेपी के पक्ष में लामबंद करना है। झारखंड विधनसभा चुनाव को लेकर यह परिवर्तन यात्रा राज्य में बीजेपी की ताकत को मजबूत करने का एक प्रयास है। पार्टी विभिन्न स्तरों पर रांजय मे अपनी भागीदारी दर्ज कराने के लिए कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार रही है। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 26 सितंबर को धनबाद आएंगे, जहां वे धनबाद गोल्फ मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे।