व्यापार मंडल राजगीर के अध्यक्ष का चुनाव पहली बार होने वाला है। इसकी तिथि तय हो गई है। राजगीर व्यापार मंडल का चुनाव 6 अगस्त को होना तय है। उसी दिन मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस चुनाव के लिए 24 और 25 जुलाई को नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। 26 और 27 जुलाई को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 29 जुलाई को नाम वापसी की तिथि तय की गई है।
राजगीर व्यापार मंडल के चुनाव और नामांकन में अभी कुछ देर है। लेकिन संभावित उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान में लग गए हैं। राजगीर प्रखंड में कुल 9 पैक्स हैं। पैक्स अध्यक्ष ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जिस कैंडिडेट के पक्ष में पांच पैक्स अध्यक्ष होंगे। उन्हीं के सिर ताज होगी। सूत्रों की माने तो मेयार पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार और गोरौर पैक्स अध्यक्ष अलेन्द्र प्रसाद सिन्हा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के कैंडिडेट की रेस में है।