बिहार सरकार ने 25 बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें 23 अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। जबकि मणि भूषण किशोर सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापित थे। उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। जबकि औरंगाबाद में बांका में लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन के निदेशक पद पर थे। उन्हें अब भागलपुर में अपर समाहर्त्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।


