RANCHI : खलारी में एक आदिवासी महिला ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्मह’त्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद क्षेत्र में जमकर लाठी, डंडे, ईंट और पत्थर चले। आदिवासी महिला की आत्मह’त्या से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़कर भगाया। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन क्षेत्र में अभी भी तनाव का माहौल देखा जा रहा है।
सांसद ने ली जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही सांसद संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि खलारी के जी टाइप में रहने वाली 32 वर्षीय आदिवासी महिला से आरोपी ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। उसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे आहत आदिवासी महिला ने सुबह घर में फांसी लगा कर आत्मह’त्या कर ली। महिला के देवर ने खलारी थाना के पूर्व निजी ड्राइवर इरशाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी इरशाद ने ही भाभी के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
जेल में बंद हैं महिला का पति
हालांकि पुलिस ने आरोपी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पति मनीष तिर्की बीते एक साल से बेंगलुरु के जेल में बंद है। उसके तीन बच्चे हैं। देवर अमित तिर्की निजी ड्राइवर का काम करता है। घटना से आक्रोशित आदिवासी समाज के लोग और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने डकरा-खलारी घूमकर दुकानों को बंद कराया। इसी दौरान शहीद चौक खलारी के निकट सोनू मोटर नामक दुकान में झड़प हो गई। झड़प में दूसरे पक्ष के दुकानदार का सिर फट गया। मौके पर पहुंची खलारी थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और जीप में बैठा लिया। हिरासत में लिए गए युवकों में एक बजरंग दल का जिला संयोजक था। वह मौका देखकर गाड़ी से फरार हो गया।