अब झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पार्टियां 2025 के चुनावों पर लग गई है। 22 नवंबर यानी की आज दिल्ली में BJP नेताओं की 2 बैठक होने वाली है। दोनों की बैठक में बिहार के बिहार बीजेपी नेताओं को शामिल होना है। पहली बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर सुबह 10 बजे से होगी। इस बैठक में अगले साल यानी की 2025 के नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ रणनीति तैयार की जाएगी।
इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके बाद दूसरी बैठक पार्टी मुख्यालय में होगी। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में वर्कशॉप रखी गई है। इसमें बिहार बीजेपी के तमाम नेता शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के नेताओं को टिप्स देंगे।
वर्कशॉप में सहयोगी दलों के साथ आपसी तालमेल बनाकर चुनाव लड़ने पर भी चर्चा होगी। आगामी चुनाव से पहले बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें सभी राज्यों के प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस वर्कशॉप से पहले गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के महासचिवों के साथ बैठक की। इसमें बिहार से बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह मौजूद थे। इसमें सदस्यता अभियान और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।