बिहार में 2 IPS अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें पहले हैं आदित्य कुमार जो गया में एसएसपी के पद पर तैनात रहे हैं। उसी दौरान उन पर शराब के एक मामला दर्ज हुआ था। जिसे बाद में फर्जी तरीके से अभिषेक अग्रवाल ने खत्म करवा दिया था। अभिषेक की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही आदित्य कुमार पर भी गाज गिरी है।
दूसरा नाम पूर्णिया के एसपी रहे दयाशंकर का है। दयाशंकर पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला चल रहा है। पिछले दिनों दयाशंकर के ठिकानों पर रेड भी की गयी थी। अब राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
दरभंगा में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज.. 20 नामजद, 100 अज्ञात पर दो प्राथमिकी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार शाम दरभंगा के लहेरियासराय थाना में...