आज महाशिवरात्रि है। फाल्गुन माह की कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी होती है। आज की पूजा का श्रद्धालु को विशेष फल मिलता है। मान्यता है कि भगवान शिव का आज ही अवतरण हुआ था। इस दिन भगवान ने तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरी आंख की ज्वाला से समाप्त कर दिया था, इसलिए काल रात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है।
पूजा के शुभू मुहूर्त
महाशिवरात्रि की पूजा का सुबह 3.16 बजे से शुरू होकर बुधवार की सुबह 10 बजे तक होगी। भगवान शिव का जलाभिषेक में गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, चावल, रोली, कलावा, जनेउ की जोड़ी, फूल, अक्षत, बेल-पत्र, धतूरा, शमी पत्र, आक का पुष्प, दूर्वा, धूप, दीप, चंदन आदि अर्पित किए जाते हैं।
ऐसे करें पूजा
सुबह उठकर स्नान करने के बाद शिवव्रत का संकल्प लें। फिर भगवान की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। उनको दूध अर्पित करें और खुद पर भी भस्म का तिलक लगाएं। शिवलिंग को जल अर्पित करते समय ऊं नम:शिवाय का जाप करें। इसके बाद शिव आरती करें। संभव होने पर भगवान का रुद्राभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: ICC Womens World Cup: महिला विश्व कप का शेड्यूल जारी, पहला मैच पाकिस्तान से