बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। भागलपुर के नवगछिया में आपसी विवाद में चली गोलीबारी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत हो गयी है। नवगछिया के जगतपुर में भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान विकल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जयजीत और उसकी मां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतक केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे जयजीत को पानी देने वाले नौकर ने बर्तन में हथेली डुबोकर पानी दिया। इसे लेकर विकल से उसकी कहासुनी हो गई। पहले से भी दोनों भाइयों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। विवाद बढ़ा तो विकल घर के अंदर से पिस्टल ले आया और जयजीत के मुंह पर निशाना साधकर फायर कर दिया। गोली जबड़े के आर-पार हो गई।’
‘ना झुका हूं..ना झुकूंगा…टाइगर अभी जिंदा है’.. ED की पूछताछ के बीच पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर
इसके बाद जयजीत जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद वो संभलकर उठा और विकल से भिड़ गया। उसने विकल के हाथ से पिस्टल छीन ली और पास जाकर गोली मार दी। विकल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने की सलाह दी है।

बिहार के सरकारी स्कूलों में 1007 शिक्षकों की हाजिरी में लापरवाही.. एक्शन में डीईओ
इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेंज IG विवेक कुमार ने नवगछिया SP को हालात का जायजा लेकर सुरक्षा के सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। नवगछिया और परबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। FSL की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।