राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार की यात्रा पर हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शेखपुरा पहुंचे, जहां के कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत किया। जहां उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए इसे देश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने यहां तक कहा कि विपक्ष को भी इसका समर्थन करना चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से देश में संसाधनों और समय की बचत होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘महिला संवाद यात्रा’ पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के बाद पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जो सीधे जनता के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राउंड जीरो पर जाकर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए इस यात्रा पर निकल रहे हैं।
INDI गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार ममता… TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- वे सबसे वरिष्ठ हैं
जनता के बीच संवाद स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को इस पहल की सराहना करनी चाहिए, ना कि सवाल उठाने चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री के इस प्रयास का आभार व्यक्त करना चाहिए क्योंकि यह जनता के हित में है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘माई-बहिन मान योजना’ के नाम पर पच्चीस सौ रुपया मासिक सहायता राशि देने के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब उनके झांसे में बिहार के लोग नहीं आने वाले हैं।