बिहार विधानसभा के बजट सत्र (Bihar Budget Session) का आज अंतिम दिन है। जहां माले पार्टी के सदस्यों ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सबसे पहले सदन के बाहर हंगामा प्रदर्शन किया गया उसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी उन्होंने सदन के भीतर अपना प्रदर्शन जारी रखा।

माले के सदस्य नहीं हो रहे थे शांत
बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के बार बार माना करने पर भी माले के सदस्य शांत नहीं हो रहे थे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने माले सदस्यों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी लेकिन उसके बावजूद मेल सदस्य नहीं माने। जिसके बाद विजय सिन्हा ने मार्शल के जरिए सभी माले सदस्यों को विधानसभा से बाहर निकाल दिया गाया है।
भाकपा माले के विधायक की बिगड़ी तबियत
वहीं विधानसभा से मार्शल आउट किए जाने के बाद माले विधायक सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। दरअसल मार्शल आउट कराने पर माले के विधायकों ने घरने पर बैठकर आरोप लगाते हुए कहा कि सदन के भीतर सच को दबाया जा रहा है। वहीं धरने पर बेठे भाकपा माले के विधायक सुदामा प्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि धूप में धरने पर बैठे रहने के कारण उनकी तबीयत खराब होने लगी। तभी वह जमीन पर लेट गए। उनकी बिगड़ती हुई हालत देखते हुए विधानसभा में तैनात डॉक्टरों को बुलाया गया। जिन्होंने उन्हें चेक किया और एंबुलेंस के मदद से भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदामा प्रसाद को अस्पताल ले जाया गया।