देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वह तीसरी बार राज्य के सीएम की कमान संभालेंगे। मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5.30 बजे देवेंद्र फडणवीस शपथ लेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मुंबई पहुंच भी चुके हैं। उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया और भक्तों को लड्डू बांटे।

इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र की जनता ने अपार बहुमत देकर देश को एक बहुत बड़ा संदेश दिया है कि भारत 21वीं सदी का विकसित भारत बनेगा और पीएम मोदी के हाथों को मजबूती प्रदान किया है। आज देवेंद्र फणडवीस महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे उनको इसके लिए बधाई।
CM नीतीश की यात्रा में हो रहे खर्च पर सियासत तेज… विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे JDU-BJP नेता
इधर RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि चुनाव के नतीजे 23 को आए थे, आज 5 तारीख है, इतनी लंबी अवधि बहुत सारी कहानियां कहती है। देवेंद्र फडणवीस को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।