क्राइम कंट्रोल पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है। अपराधियों को खुली चेतावनी देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि या तो वे सुधर जाएं नहीं तो परलोक सिधार जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी। तेजस्वी ने कहा कि जो भ्रष्ट पदाधिकारी राजद के द्वारा संरक्षित और पोषित हैं या उनके संपर्क में हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई चलेगी। उन लोगों को चिन्हित कर एक्शन लिया जाएगा। विजय सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को भ्रष्ट पदाधिकारियों की लिस्ट बनाकर सरकार को दे। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि अपराध और भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चार राज्यों में भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी
राजद पर हमलावर होते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि वो लोग जब सरकार में थे तो अपराधी और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे थे।इस वजह से उनका मनोबल बढ़ता चला गया। अब वैसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और हर हाल में उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इन लोगों ने भ्रष्ट तरीके से जो संपत्ति कमाई की है उसे भी जब्त किया जाएगा।