नाव हादसे के शिकार हुए पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को लोगों का विरोध झेलना पड़ा, लोगों ने उनका रास्ता रोक दिया, ग्रामीणों ने मधुपट्टी में रास्ते में बांस डाल कर उनका रास्ता रोक दिया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर हालात को काबू कर लिया। लोगों का कहना था कि अगर बागमती नदि पर पुल बन जाता तो यह हादसा नहीं होता, पुल न होने की वजह से लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
ग्रामीणों ने पुल नहीं बनने पर जताई नाराजगी
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मधुपट्टी में नाव हादसे में मारे गए एवं लापता लोगों के परिजन से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा, इसके बाद भी वो पीड़ित परिवार के परिजनों से मिले उन्हें सांत्वना दिया। विजय सिन्हा बागमती नदी के उस घाट पर भी गए, जहां हादसा हुआ था। इस दौरान ग्रामीणों से भी उन्होंने बात की। लोगों ने पुल नहीं बनने को लेकर नाराजगी जताई, जिसके बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि – पुल बनाना राज्य सरकोर का काम है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे सरकार से जल्द पुल बनाने की मांग करेंगे। विधानसभा में भी पुरजोर तरीके से इस मुद्दा को उठाएंगे। इसके बाद लोग शांत हुए।
बता दें कि, जिले के गायघाट प्रखंड के भटगामा घाट पर बागमती नदी में गुरुवार की सुबह एक नाव पलट गई। इस नाव में 32 लोग थे, जिनमें 20 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 12 लोग लापता हो गए, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया, इस दौरान चार लोगों का शव मिला जबकि 8 अब भी लापता है।