बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) का आज (शनिवार, 30 अगस्त) 14वां दिन है। महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा से आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी जुड़े हैं। राहुल-तेजस्वी की यात्रा सुबह छपरा (सारण) के एकमा से शुरू हुई, जो आरा की तरफ बढ़ रही है। सुबह 11.36 बजे बबुरा से यात्रा का भोजपुर में प्रवेश हुआ।

आरा पहुंचने के बाद यह यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई। जहां बारी-बारी से सभी नेताओं ने एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए।

अपने छोटे से भाषण में उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस मिलकर अडानी और अंबानी की सरकार चला रहे हैं। पब्लिक सेक्टर के सारे रास्ते छीन लिए गए हैं। गरीबों की आवाज दबाई जा रही है। महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा में चुनाव चोरी किया गया। मगर बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे।’
Voter Adhikar Yatra: आरा में अखिलेश यादव ने तेजस्वी की जमकर तारीफ की.. BJP-EC पर साधा निशाना
राहुल ने कहा कि बिहार से पहले भी क्रांति की शुरुआत हुई है। वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत यहां से हुई है। ये चोरी सिर्फ आपके वोट की नहीं है। ये चोरी आपके अधिकार और भविष्य की है। आपको पहले रास्ते दिए जाते थे, पब्लिक सेक्टर था। सारे रास्ते आपके हाथ से छीन लिए गए। नरेंद्र मोदी, RSS-BJP, अडाणी-अंबानी की सरकार चलाते हैं। इसलिए वो चाहते हैं कि गरीबों की आवाज इस देश नहीं सुनी जाए। उसे दबाई जाए। पूरे देश में गरीबों की आवाज गूंजेगी। सुनाई देगी, हम बिहार में एक वोट चोरी नहीं होने देंगे।






















