रांची: जल संसाधन विभाग ने आदित्यपुर नगर निगम को नोटिस भेज कर बकाए जल कर को चुकता करने को कहा है। वर्षों से खरकई नदी से पानी लेकर जलापूर्ति कर रहे आदित्यपुर पर अबतक 88 लाख 75 हजार 300 रुपये की बकाया राशि हो चुकी है। इस मामले में विभाग नेनगर निगम को नोटिस भेजकर जलकर जमा करने को कहा है। इस राशि का आंकलन जल संसाधन विभाग ने नगर निगम से प्रति लीटर चार रुपये के दर से किया है जिसके अनुसार नगर निगम ने अब तक खरकई नदी से 21,70, 000 लीटर पानी लिया है। मालूम हो कि पूर्व में जलापूर्ति का कार्य पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा किया जाता था। जिसने आज तक जल संसाधन विभाग को किसी भी प्रकार का जलकर मद में राशि का भुगतान नहीं किया है। अब पेयजल विभाग से जलापूर्ति का कार्य नगर निगम को हस्तांतरित हो चुका है और नगर निगम आम लोगों से जलकर वसूल रही है इसलिए बकाया भी नगर निगम से ही मांगा जा रहा है। बताया जा रहा कि खरकई नदी के पानी को आदित्यपुर की दर्जनों कंपनियां में अवैध रूप से पानी का उपभोग हो रहा है। जिनके द्वारा जल कर मद में किसी प्रकार की राशि का भुगतान नहीं किया जाता है। जिसके कारण जल कर मद में नगर निगम को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक आदित्यपुर नगर निगम के पास वर्तमान समय में 4,261 वैध कनेक्शन है, जिसमें औद्योगिक उपभोक्ता मात्र 127 हैं। जबकि शेष घरेलू उपभोक्ता हैं। वहीं अब जल विभाग अपने बकाया राशि के लिए निगम को नोटिस जारी कर इसे पूर्ति करने को कहा है।
मंत्री पद से हटे नितिन नबीन.. बिहार कैबिनेट में बदलाव की आहट
BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने बिहार में मंत्री पद से त्यागपत्र (Nitin Nabin Resignation)...




















