बिहार का मौसम (Bihar Weather) पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट ली। आंधी-पानी ने अधिकतर जिलों में दस्तक दी। वज्रपात का कहर भी दिखा। अब फिर मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। आज रविवार को कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
राजगीर में महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन.. भारत समेत 14 देशों की टीम लेंगी भाग
IMD पटना ने रेड अलर्ट जारी किया है। समस्तीपुर, वैशाली, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के अंदर तेज बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं। तेज हवा चलने की संभावना भी इन जिलों में है।

IMD पटना के अनुसार, बांका और भागलपुर जिले में अगले तीन घंटे के अंदर मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी…
रोहतास, औरंगाबाद, गया, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में भी कई जगहों पर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। कोसी-सीमांचल का मौसम भी बदल सकता है।