RANCHI : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में एक प्रसूता ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल सभी बच्चों को एनआईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बताते चलें कि इटखोरी चतरा की रहने वाली अनिता को डॉ शशि बाला सिंह के यूनिट में एडमिट कराया गया था। 7 महीने की प्रेग्नेंसी के साथ वह रिम्स पहुंची थी। 27 साल की महिला ने 5 लड़कियों को जन्म दिया है। सभी का वजन 750 ग्राम से लेकर 1 किलो के बीच है। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा निवेश समारोह-2025 में दी वीरता पुरस्कार
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज रक्षापति भवन, दिल्ली में आयोजित रक्षा निवेश समारोह-2025 (चरण-1) में वीरता पुरस्कार प्रदान...