झारखंड में सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने एक महिला की कुल्हाड़ी से मार’कर ह’त्या कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृत’का बबिता रजक (30) देर शाम अपनी सास शमला रजक को लेकर शौच के लिए घर से करीब 400 मीटर दूर एक खेत में गई थी। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया है। घटना सरायकेला में नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा गांव की है।
घटना के बारे में सास ने बताया कि उसे एक जगह पर बैठाकर बहू थोड़ी दूर जाकर शौच करने के लिए बैठी थी। सास को कम सुनाई देता है। करीब आधा घंटे तक जब बहू नहीं लौटी तो उसने आवाज लगाई। लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो घर लौटकर कुछ महिलाओं के साथ टॉर्च लेकर उस जगह पर जाकर खोजबीन की।
वहां एक झाड़ी के पास बहू बबिता को लहू’लुहान हालात में देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद सूचना मिलने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। मृत’का के पति संजय रजक ओडिशा में काम करते हैं, जो महीने में एक-दो बार आते हैं। महिला के चेहरा के दांए और सिर पर गहरा चोट है। महिला के दो बच्चे हैं।
घटना की जानकारी पर पति गांव पहुंच गया है। नीमडीह थाना प्रभारी तांजिल खान ने बताया कि महिला की ह’त्या कर दी गई है। हत्या किसने की है अभी पता नहीं चल पाया है।