रांची: पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर की सुबह 10:30 बजे से गढ़वा जिले के नगरउटारी स्थित गोसाईबाग मैदान, बंशीधर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पलामू जिले के हुसैनाबाद स्थित सबडिवीजन ग्राउंड में दोपहर 11:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात पांकी स्थित सिंचाई विभाग मैदान में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। और फिर डाल्टनगंज के हाउसिंग कॉलोनी मैदान में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कल के बाद झारखंड चुनाव के पहले चरण्ण का प्रचार प्रसार थम जाएगा।
उज्जवल निकम, हर्षवर्धन, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर.. राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नामित किया है। इनमें वरिष्ठ सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव...