RANCHI: चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुरी इलाके में खुलेआम गुंडागर्दी बीच सड़क पर देखने को मिला। घटना दो दिन पहले की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को जानकारी हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़का कैसे लात और डंडे से दूसरे युवक को मार रहा है। बीच सड़क पर आने-जाने वाले लोग देख रहे हैं, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। हालांकि एक लड़का बचाने गया तो असामाजिक तत्व के लड़कों ने उसके ऊपर भी ईंट से हमला किया। फिर डंडे से उसके शरीर पर वार करने लगा। फिर अचानक एक गाड़ी को पुलिस की गाड़ी समझ भाग निकले। मारपीट की इस घटना को दूर खड़े एक व्यक्ति अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ है।
पटना से जमशेदपुर के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू.. परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बिहार राजपथ परिवहन निगम द्वारा मंगलवार को पटना जमशेदपुर वोल्वो बस सेवा शुरू की गई। इसका शुभारंभ परिवहन मंत्री शीला...