RANCHI : लापुंग थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठे व्यक्ति को गोली मार दी गई। सोमवार देर रात की इस घटना में युवक जितेंद्र उरांव घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह अपने घर के बाहर में बैठा हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसपर फायरिंग कर दी। जिससे कि वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं युवक की किसी से आपसी दुश्मनी तो नहीं थी।
पटना में सियासी तूफान: 35 साल पुराने केस ने घेरा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को, आवास पर पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी पर अड़ा प्रशासन
Pappu Yadav Arrest: पटना की राजनीति उस वक्त अचानक गरमा गई जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू...




















