हजारीबाग: कुंभ स्नान कर लौट रही तीन महिलाओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है हादसा आज सोमवार की सुबह हजारीबाग जिले के चरही में हुआ है। यहां एक ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में कुंभ स्नान कर लौट रही तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये। सभी रांची के बेड़ो के रहने वाले हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
पुनौरा धाम में विवाह पंचमी का आयोजन.. मुख्य यजमान बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन
सीतामढ़ी। मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली पुनौरा धाम विवाह पंचमी पर एक बार फिर दिव्य उत्सव की साक्षी बनी, जहां...





















