बक्सर में शनिवार की सुबह अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को भून डाला। इसमें तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में शनिवार सुबह हुई। बताया जा रहा है की लाल बालू के विवाद में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच अहले सुबह 3 बजे हुई गोलीबारी से धनसोई थाना इलाके का अहियापुर गाँव थर्रा गया।

वारदात के बाद इलाके सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घटना के विरोध में जमकर बवाल किया। लोगों ने ट्रक लगाकर सड़क जाम कर दिया। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
रक्सौल थाने में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: DIG हरिकिशोर राय की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई है। मरने वालों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। बक्सर एसपी और डीएसपी समेत कई थाना की पुलिस इलाके में कैंप कर रहीं हैं।