दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। PM मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि योग का मतलब होता है- जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है। मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया में अशांति, तनाव और अस्थिरता बढ़ रही है, तो योग शांति की दिशा दिखाता है। यह पॉज बटन जैसा।
पीएम मोदी की सीवान रैली खोखलेपन, उपेक्षा और अपमान का प्रतीक बनी : शैलेंद्र प्रताप सिंह
इधर, पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार सरकार के कई मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, बिहार विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था। योग सत्र में भाग लेने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा आज भारत की सभ्यता पूरे विश्व में फैली हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को लेकर जो कार्य किया है, वह आज देश-विदेश में दिखाई दे रहा है। पूरा विश्व योग अपना रहा है और इसका डंका बज रहा है। इस दौरान जब उनसे तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा सभी न्यायालयों ने यह साबित कर दिया है कि लालू यादव चारा चोर हैं।
वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि योग से मन और मस्तिष्क शुद्ध होता है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा दिया है, वह अपने आप में अभूतपूर्व है। आज संपूर्ण मानवता योग के माध्यम से गौरवान्वित महसूस कर रही है।