आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर बीजेपी की ओर से पूरे देश में ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारतीय लोकतंत्र का यह काला अध्याय है और देश उन महान हस्तियों का शुक्रगुजार है जिन्होंने आपातकाल के विरोध में संघर्ष किया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में आज अघोषित आपातकाल है।
मोदी कैबिनेट ने लिए 3 बड़े फैसले.. पुणे और झारखंड के लिए ये सौगात, किसानों को भी तोहफा
खरगे ने पीएम मोदी पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में पिछले 1 साल से संविधान बचाओ आंदोलन चला रही है। इससे बीजेपी घबरा गई। जिनका देश की आज़ादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा। जिनका संविधान निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा। जिन्होंने संविधान का विरोध किया – उसकी copy जलाई, वो कांग्रेस पार्टी को संविधान के ऊपर नसीहत दे रहे है।
ट्रंप की गोद में मोदी.. लालू यादव ने पूछा- अमेरिकी राष्ट्रपति के कहने से सीज़फायर क्यों किया?
मोदी सरकार अपनी सारी नाकामियों पर परदा डालने के लिए रोज नए कार्यक्रम और नारे देती है। विफल विदेश नीति, महँगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, आर्थिक बदहाल, गरीब औऱ अमीर की बढती खाई, चंद उद्योगपतियों को नाजायज फायदा पहुंचाए जाने और बढती सांप्रदायिकता जैसे मसलों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। इस समय देश में अघोषित आपातकाल है। न ये सरकार संविधान की इज्जत करती है और न संसद की।