बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रक्सौल विधानसभा के आदापुर प्रखंड स्थित टिकुलिया गांव में एक युवक द्वारा ब्राह्मणों के गांव में प्रवेश और पूजा पाठ पर रोक लगाने की बात लिखवाए जाने को लेकर राज्य में राजनीतिक और सामाजिक हलचल मच गई है। मामले में बिहार सरकार के गन्ना एवं उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव
टिकुलिया गांव में मंदीप यादव नामक एक यूट्यूबर ने गांव के विद्युत पोल पर पेंटरों से एक संदेश लिखवाया जिसमें कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति पूजा-पाठ ब्राह्मणों से कराएगा, तो उस ब्राह्मण को दंडित किया जाएगा। इस विवादित संदेश को मंदीप ने अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया है और संबंधित वीडियो भी साझा किए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि ब्राह्मणों को वेद और संस्कृति की गहरी जानकारी होती है और इस प्रकार की रोक लगाने की प्रवृत्ति सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के ऊपर इस तरह की पाबंदी लगाना, यह हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है। वेद और पूजा की परंपरा सभी को जोड़ती है, न कि अलग करती है।
बेतिया स्टेशन पर मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस के एसी कोच पर रोड़ेबाजी.. बाल-बाल बचे यात्री
बताते चलें कि रक्सौल से भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा हैं, हालांकि इस मामले पर अभी तक उनकी कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के इटावा में हाल ही में एक यादव युवक को ब्राह्मण पुजारी द्वारा पूजा करने से रोका गया था और उसे अपमानित किया गया था। इसी घटना से आहत होकर मंदीप यादव ने अपने गांव में यह कदम उठाया।