बिहार में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, त्रुटियां सुधारने और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अभियान में दिन-रात मेहनत कर रहे मतदान केंद्र पदाधिकारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, इस विशेष अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को ₹6000 का अतिरिक्त मानदेय प्रदान किया जाएगा।
सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर.. चिराग पासवान ने कहा- ये शर्मनाक चुनावी स्टंट है
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इस महत्त्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में मतदान केंद्र पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है।
निर्णय के अनुसार, मतदान केंद्र पदाधिकारियों को इस अभियान में उनके विशेष योगदान के लिए ₹6000 का अतिरिक्त मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह प्रोत्साहन राशि उनके द्वारा अभियान के दौरान किए गए परिश्रम और प्रतिबद्धता को सम्मानित करने के उद्देश्य से स्वीकृत की गई है।
गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना
भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के आलोक में हर मतदाता तक पहुंचने और किसी भी पात्र व्यक्ति को मतदाता सूची से वंचित न रहने देने के लिए मतदान केंद्र पदाधिकारियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। यह अतिरिक्त मानदेय उनके मनोबल को और बढ़ाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पूरी निर्वाचन मशीनरी को एकजुट होकर पूर्ण परिश्रम, उत्तरदायित्व तथा जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना है ताकि कोई भी योग्य मतदाता न छूटे।