मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शनिवार देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभिमन्यु कुमार सिंह (पिता – संजय कुमार सिंह) के रूप में हुई है, जो एक निजी बाइक एजेंसी में स्टाफ के रूप में कार्यरत थे।
पटना में आपसी विवाद से गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से घायल
अभिमन्यु रात में घर के बरामदे पर सोए हुए थे। देर रात लगभग 1 से 1:30 बजे के बीच अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और करीब से दो गोलियां मारीं। सुबह परिजनों ने जब देखा तो अभिमन्यु का शव खून से लथपथ बरामदे में पड़ा था। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि रात 11 बजे तक मृतक परिवार के साथ बैठे हुए थे। सब सामान्य था। लेकिन देर रात लगभग 1 बजे से 1:30 बजे के बीच अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि अभिमन्यु की किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी।
घटना की सूचना मिलते ही पारू थाना के एसएचओ चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है। ग्रामीणों की भारी भीड़ घर पर जमा है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।






















