सीएम नीतीश के कैबिनेट की बैठक में 129 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें स्कॉलरशिप के लिए 3 अरब की राशि मंजूर हुई है। कक्षा 1 से 10 तक के स्कूलों बच्चों की छात्रवृति राशि दुगनी कर दी गई है। इससे राज्य के लगभग डेढ़ करोड़ बच्चों को लाभ मिलेगा।
र्मला सीतारमण बोलीं – वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता का स्तंभ
कक्षा एक से चार तक के बच्चों को सालाना राशि 600 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है। क्लास 5 से 6 के बच्चों की छात्रवृति राशि 1200 से बढ़ाकर 2400 रुपए की गई। क्लास 7 से 10 के बच्चों की छात्रवृति राशि 1800 रुपए से बढ़ाकर 3600 रुपए की गई। इसके अलावा फिल्म और नाट्य संस्थान की स्थापना होगी। वर्तमान कार्यकाल में नीतीश सरकार के कैबिनेट की यह अंतिम बैठक थी। अगले हफ्ते चुनाव की तारीख का ऐलान होने की चांसेज है।
इससे पहले भी सीएम नीतीश ने कई बड़ी घोषणाएं कर चुकी हैं। जिसमें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शामिल है। इससे सरकार आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए की राशि पहली किस्त के तौर पर देगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 महीने के बाद उसका आकलन करते हुए। जरूरत के अनुसार 2 लाख रुपए तक की अतिरिक सहायता मिलेगी। इसके अलावा बिहार में आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को अब एक हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहित राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं के प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी ।






















