• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
Upendra Kushwaha statement on Deepak Prakash controversy Upendra Kushwaha reacts to parivarvad allegations Rashtriya Lok Morcha chief addressing criticism online

बेटे के मंत्री बनने पर उठ रहे सवाल.. उपेंद्र कुशवाहा ने सबको दिया जवाब- जहर तो मैं पी गया

November 21, 2025
बिहार में एक भी भ्रष्ट अधिकारी नहीं बचेंगे.. जीतन राम मांझी ने कहा- ये नीतीश सरकार है

भारत रत्न नीतीश कुमार जी… मांझी ने भी KC त्यागी की मांग का किया समर्थन

January 10, 2026
Bihar CM Nitish Kumar paying tribute in Bhojpur Bhojpur villagers gathered at Usha Singh tribute program Bihar political leaders at Shradhanjali Sabha in Bhojpur

भोजपुर जिले के दुल्हिनगंज में किसे श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम नीतीश.. गांव में उमड़ी भीड़

January 10, 2026
Chirag Paswan sugarcane decision, Bihar sugar mill reopening news, Nitish government cane price hike, Bihar farmers ganna MSP, Bihar First Bihari First policy

चिराग पासवान का ‘बिहार फर्स्ट’ दांव: गन्ने से नौकरी, किसानों से उद्योग तक- नीतीश सरकार के फैसले के पीछे की पूरी राजनीति

January 10, 2026
Tejashwi Yadav court news, Lalu Yadav land for job scam, Rajshree Yadav RJD leadership, RJD political crisis Bihar, Rouse Avenue Court land for job case

लालू परिवार पर कानूनी शिकंजा, तेजस्वी का बड़ा दांव: क्या राजश्री यादव बनेंगी RJD की अगली ‘पावर सेंटर’?

January 10, 2026
Lalu Yadav Patna Airport Arrival Tejashwi Yadav Meeting with Lalu Tej Pratap Yadav Delhi Visit Rohini Acharya Political Tweet RJD Leadership Crisis Bihar

लालू परिवार पर मुसीबतों का पहाड़..! परिवार में कलह, कमजोर पार्टी और कानूनी दबाव के बीच पटना आ रहे राजद सुप्रीमो

January 10, 2026
Khesari Lal Yadav Patna airport statement, Bhojpuri actor Khesari on politics, Bihar election reaction Khesari, Nirahua Khesari controversy, Khesari Lal Yadav Mumbai Bihar debate

“सच बोलने वालों की राजनीति में जगह नहीं” – चुनाव हारने के बाद पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव, व्यवस्था से जनता तक उठाए तीखे सवाल

January 10, 2026
Bihar Vidhan Sabha Budget Session Photo Bihar Sarkar Third Supplementary Budget File Bihar Fiscal Deficit GDP Chart Bihar Budget Preparation News Image

नीतीश सरकार ने तीसरे अनुपूरक बजट पर तेज की तैयारी.. जानिए कब शुरु होगा बिहार विधानसभा का बजट सेशन

January 10, 2026
KC Tyagi JDU News Image, Nitish Kumar Political Statement Photo, Bihar Politics Latest Image

केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के लिए मांगा ‘भारत रत्न’.. JDU ने कहा- उनसे हमारा कोई सरोकार नहीं

January 10, 2026
Giriraj Singh press conference Begusarai Mamata Banerjee Bengal Political Controversy ED Documents Case Mamata Banerjee Giriraj Singh on Owaisi Statement West Bengal Political Crisis 2026

गिरिराज सिंह बोले- ममता बनर्जी ने की संविधान की डकैती.. ओवैसी पर भी भड़के

January 10, 2026
Bihar Police Crime Data 2024-2025 Report Image Bihar STF Encounter and Arrests Image NCRB Bihar Women Crime Rate Chart Abhaya Brigade Women Safety Initiative Photo Illegal Weapons Seized by Bihar Police Photo

बिहार में 2502 दंगे, महिलाओं, बच्चियों के साथ बलात्कार, 174 डकैती.. पुलिस ने जारी किया 2025 का रिपोर्ट कार्ड

January 10, 2026
Asaduddin Owaisi speech in Solapur on Hijab and PM Manoj Jha reacts to Owaisi Hijab PM statement BJP leader RP Singh comments on PM eligibility debate Hijab wearing Muslim woman representation in Indian politics

हिजाब वाली महिला बनेगी पीएम.. ओवैसी के बयान पर RJD-BJP ने कहा- संविधान सबको अधिकार देता है

January 10, 2026
Mamata Banerjee addressing rally on Coal Scam and ED raid, ED officials at I-PAC office Kolkata, Political tension in Bengal after ED raid, Mamata Banerjee Pen Drive controversy

अमित शाह पर कोयला घोटाले का आरोप.. ममता बनर्जी बोलीं- ‘मेरे सबूत देश हिला देंगे’

January 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, January 10, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राजनीति

बेटे के मंत्री बनने पर उठ रहे सवाल.. उपेंद्र कुशवाहा ने सबको दिया जवाब- जहर तो मैं पी गया

by RaziaAnsari
November 21, 2025
in राजनीति
0
Upendra Kushwaha statement on Deepak Prakash controversy Upendra Kushwaha reacts to parivarvad allegations Rashtriya Lok Morcha chief addressing criticism online
533
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को लेकर उठ रही परिवारवाद की आवाज़ों पर पहली बार खुलकर जवाब दिया है। 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद जहां कुशवाहा की पार्टी चार सीटें जीतकर चर्चा में आई, वहीं बेटे के राजनीतिक प्रवेश को लेकर आलोचना तेज हो गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे अपने विस्तृत बयान में कुशवाहा ने इस निर्णय की पृष्ठभूमि समझाते हुए साफ कहा कि यह कदम परिवारवाद नहीं, बल्कि पार्टी के अस्तित्व की मजबूरी था।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि पार्टी के फैसले पर उत्साहवर्धक और आलोचनात्मक—दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। स्वस्थ आलोचना को उन्होंने खुले मन से स्वीकार किया, लेकिन ‘दूषित आलोचनाओं’ को पूर्वाग्रह से भरा बताया। कुशवाहा ने कहा कि परिवारवाद का आरोप लगाने वालों को उनके पिछले राजनीतिक अनुभव को समझना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि पार्टी का पहले हुए विलय का फैसला बेहद अलोकप्रिय साबित हुआ था, जिसके बाद संगठन लगभग शून्य पर पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि वह फिर उसी हालात में लौटने का खतरा नहीं उठा सकते थे, इसलिए कठिन और कड़वा निर्णय लेना पड़ा।

बागी नेताओं को मनाने के लिए जमीन पर लोट गए पप्पू यादव.. कांग्रेस कार्यालय में खूब हुआ ड्रामा

अपने बयान में उन्होंने ‘समुद्र मंथन’ का उदाहरण देते हुए लिखा कि कुछ निर्णय अमृत नहीं, ज़हर लेकर आते हैं, और इस बार पार्टी को बचाने के लिए ज़हर उन्हें ही पीना पड़ा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे फैसले लोकप्रियता को जोखिम में डालते हैं, पर पार्टी संरचना और भविष्य के लिए कभी-कभी कठोर कदम आवश्यक हो जाते हैं। आलोचकों के एक वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने दो पंक्तियों में जवाब दिया- ‘सवाल ज़हर का नहीं था, वो तो मैं पी गया… तकलीफ़ उन्हें बस इस बात से है कि मैं फिर से जी गया।’

Related Post

रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका गांधी बयान, उपेंद्र कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल गांधी विदेश बयान, नरेंद्र मोदी सरकार, बिहार एनडीए राजनीति

राहुल गांधी पर कांग्रेस को भरोसा नहीं.. रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने साधा निशाना

December 24, 2025
Upendra Kushwaha statement on vote chori, Ramleela Maidan Congress rally Delhi, Rahul Gandhi addressing rally, Bihar politics reaction news

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- ‘वोट चोरी’ सिर्फ कांग्रेस की हताशा

December 14, 2025

CJI पर TMC की टिप्पणी पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा.. कहा-राष्ट्रीय संस्थानों पर हमला लोकतंत्र के लिए खतरनाक

December 2, 2025

बिहार में काउंटिंग एजेंट को बना दिया मंत्री.. है ना मोदी-नीतीश का जादू? तेजप्रताप ने कसा तंज

November 24, 2025

अपने बेटे दीपक प्रकाश पर उठे सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि दीपक किसी ‘फेल विद्यार्थी’ की तरह नहीं, बल्कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त और संस्कारों से संपन्न युवा है। कुशवाहा ने भरोसा जताया कि दीपक समय के साथ अपनी योग्यता साबित करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति या परिवार की पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि उसकी क्षमता और मेहनत से होना चाहिए।

गौरतलब है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिला, जिसमें राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने छह सीटों पर चुनाव लड़कर चार पर जीत दर्ज की। इन चार में से एक सीट उनकी पत्नी के नाम भी रही। जीत के बावजूद बेटे की भूमिका को लेकर उठ रही आलोचनाओं ने राजनीतिक माहौल को गर्म किया है, जिस पर अब कुशवाहा का यह सख्त बयान पार्टी के अंदर और बाहर नई बहस को जन्म दे रहा है।

Tags: Bihar election 2025 NDABihar politics analysisDeepak Prakash ControversyDeepak Prakash Controversy BiharNDA Bihar election 2025Parivarvad Debate BiharRashtriya Lok Morcha NewsUpendra Kushwaha ParivarvadUpendra Kushwaha ReactionUpendra Kushwaha Statementकुशवाहा सोशल मीडिया रिएक्शनबिहार एनडीए चुनाव नतीजेबिहार परिवारवाद विवाद
Share213Tweet133
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका गांधी बयान, उपेंद्र कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल गांधी विदेश बयान, नरेंद्र मोदी सरकार, बिहार एनडीए राजनीति

राहुल गांधी पर कांग्रेस को भरोसा नहीं.. रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने साधा निशाना

by RaziaAnsari
December 24, 2025
0

Priyanka Gandhi PM : कांग्रेस की आंतरिक राजनीति से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व और बिहार की सियासी सरगर्मियों तक, हालिया बयानबाज़ी...

Upendra Kushwaha statement on vote chori, Ramleela Maidan Congress rally Delhi, Rahul Gandhi addressing rally, Bihar politics reaction news

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- ‘वोट चोरी’ सिर्फ कांग्रेस की हताशा

by RaziaAnsari
December 14, 2025
0

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आयोजित रैली (Vote Chori Rally) ने सियासी तापमान जरूर...

Upendra Kushwaha reaction on CJI remark, Upendra Kushwaha press statement, Parliament disruption controversy photo, Renuka Chowdhury dog incident reaction

CJI पर TMC की टिप्पणी पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा.. कहा-राष्ट्रीय संस्थानों पर हमला लोकतंत्र के लिए खतरनाक

by RaziaAnsari
December 2, 2025
0

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद द्वारा...

Tej Pratap Yadav attacks Deepak Prakash image Deepak Prakash oath ceremony photo Nitish cabinet controversy picture Upendra Kushwaha family politics image

बिहार में काउंटिंग एजेंट को बना दिया मंत्री.. है ना मोदी-नीतीश का जादू? तेजप्रताप ने कसा तंज

by RaziaAnsari
November 24, 2025
0

बिहार की नई कैबिनेट के गठन के बाद शुरू हुआ राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीतीश...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.