खबर बगहा से है जहां निगरानी विभाग ने एक घूसखोर मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। सरकारी योजना की मंजूरी के बदले मुखिया घुस ले रहे थें। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बगहा के भैरोगंज थाने का है। जहां निगरानी टीम ने यह कार्रवाई की है। पटना निगरानी विभाग (Patna Monitoring Department) की टीम ने बगहा एक प्रखंड अंतर्गत बांसगांव मंझरिया के मुखिया को रंगे हाथ पकड़ा है। मुखिया का नाम ब्रिजेश राम है जो मझरिया के मुखिया हैं।
सरकारी योजना को मंजूरी दिलाने के नाम पर रिश्वत
मुखिया पर शिकायतकर्ता का आरोप था कि सरकारी योजना को मंजूरी दिलाने के नाम पर रिश्वत के नाम पर 15000 रूपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने जब मुखिया को माँगी गई रिश्वत की रकम को देने लगा तो मुखिया को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा। निगरानी टीम के मुताबिक वार्ड के कार्यों को करवाने के लिए मुखिया ने तीन वार्ड सदस्यों से रिश्वत की मांग की गई थी।
मुखिया प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया
इस बात की शिकायत वार्ड सदस्यों ने पटना विजिलेंस को की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर मणिकांत ने कहा कि मुखिया ब्रजेश राम ने तीन वार्ड सदस्यों से पांच-पांच हजार रुपये मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए मांगी थी। शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत मिलने पर आरोपी मुखिया ब्रिजेश राम को निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस के इस कार्रवाई से वार्ड सदस्यों और मुखिया प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मुखिया की गिरफ्तारी पंचायत भवन से हुई है। वहीं गांव में इसकी चर्चा जोरों पर है।




















