बिहार के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अभी चिलचिलाती धुप और लू का चलना जारी रहेगा। इस माह के अंत तक पारा और चढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार बिहार में मौसम का लगातार बदलाव जारी है। बिहार के पश्चिम इलाके में मौसम का पारा 40 तक का आंकड़ा पार कर लिया है।
मौसम शुष्क रहा
शनिवार को प्रदेश के अधिकांश भाग का मौसम शुष्क रहा है। इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश के पश्चिमी भाग में पछुआ की गति काफी तेज होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। राज्य में सबसे अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस बक्सर का तापमान रिकार्ड किया गया।