राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब राजनीतिक में सीधी एंट्री करेंगे। वह जन सुराज अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इसके तहत बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जाकर युवाओं एवं गैर राजनीतिक लोगों से मिलेंगे और राजनीतिक व्यवस्था बनाएंगे।
अपनी पार्टी करेंगे लांच
प्रशांत किशोर बेहद जल्द अपनी पार्टी लांच करेंगे। इस महीने वह अपने पॉलिटिकल योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर सार्वजनिक कर सकते हैं। बता दें प्रशांत किशोर देश भर में कई राजनीतिक पार्टियों के लिए काम कर चुके हैं। इनका राजनीतिक विश्लेषण अचूक माना जाता है। पिछले 8 साल में 9 चुनावों में 7 चुनावों में किसी पार्टी की जीत का दावा इनका सही साबित हुआ। बिहार में यह जदयू के नेता रह चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया था। हालांकि कुछ महीने बाद ही दोनों में मनमुटाव हो गया।
हर एक व्यक्ति को अधिकार
वहीं प्रशांत किशोर के बिहार के राजनीति में एंट्री पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति को अधिकार प्राप्त है वह अपना राजनीतिक दल बनाए या राजनीतिक अभियान चलाएं। उसके बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने कहा कि प्रशांत किशोर समाजशास्त्री, सामाजिक मनोवैज्ञानिक नहीं और न राजनैतिक विज्ञानी हैं।
पार्टी के लिए ट्विटर फेसबुक चलाते हैं
उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर न शिक्षा से, न प्रैक्टिश से और न ट्रेनिंग से ये तीनों में से कुछ भी नहीं हैं। वह विशुद्ध रूप से पावर ब्रोकर हैं और इसी भूमिका में राजनैतिक दलाल के तौर पर देश भर में विभिन्न राजनैतिक दलों के लिए सक्रीय रहे हैं। वह कई पॉलिटिकल पार्टी के लिए ट्विटर फेसबुक चलाते हैं। पहले भी उन्होंने घोषणा कि राजनितिक दल लॉन्च करने की लेकिन कर नहीं पाए। अब वह अपनी पार्टी लौंच करने जा रहे हैं। उन्हें यही कहा जा सकता है कि लोकतंत्र में सभी लोग स्वतंत्र है चुनाव लड़ने और पार्टी बनाने के लिए। लेकिन इसके पहले पुष्पं प्रिया का क्या हुआ? जमानत जब्त हो गई।
भूमिका सिर्फ वोट कटवा की
भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने आगे कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ राजनितिक दल प्रशांत किशोर को आगे कर के राजनितिक दल का लॉन्चिंग कराना चाहते हैं। इनकी भूमिका सिर्फ वोट कटवा की रहेगी। बिहार की जनता जागरूक है। बिहार की जनता सब जानती है और ऐसे लोगों को चुनाव आने पर उचित निर्णय लेकर उनको उनकी हैसियत बताना बखूबी जानती है।
यह भी पढ़ें : – प्रशांत किशोर अब करेंगे एक्टिव पॉलिटिक्स, इस अभियान से करेंगे शुरुआत