रांची: हज-2025 में जाने वाले हज यात्रियों की खिदमत (सेवा) के लिए सउदी अरब में स्टेट हज इंस्पेक्टर (पूर्व में खादिमुल हुज्जाज) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। हज कमिटि ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है। इच्छुक आवेदक मुस्लिम सरकारी सेवक (वरिष्ठ अधिकारी छोडकर)/सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई/वैधानिक निकाय में सेवारत अधिकारी/कर्मचारी दिनांक 04.01.2025 तक ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन, नियम एवं शर्तों का अवलोकन हज कमिटि की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in पर किया जा सकता है।
महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा
बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को घोषणा की कि...