चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को जमानत मिली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट ने चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत दे दी है। रांची हाई कोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू यादव को जमानत दी है। लालू यादव को डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में जमानत दे दी गई है। आपको बता दें कि लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाले से जुड़े कई मामले चल रहे हैं। डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को सजा सुनाई गई थी इसके बाद से लालू यादव जेल में थे।
अब बहा रहे हैं घड़ियाली आंसू.. Cast Census को लेकर तरुण चुघ का कांग्रेस और तेजस्वी पर तीखा हमला
भाजपा प्रदेश कार्यालय में "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" विषयक कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विविधता...