अगले सप्ताह में दिवाली, छठ, भाईदूज जैसे त्योहार मनाये जाने हैं। जिसे लेकर राज्य में सुरक्षा के लिए कड़े इन्तेजाम किए जाने हैं। इन त्योहारों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। 24 अक्टूबर यानि दिवाली के दिन से लेकर 31 अक्टूबर यानि छठ पूजा तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है। त्योहारों के समय अलग-अलग जगहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, मिले 7897 वोट
ADG ने जारी किया आदेश
पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक को लेकर ADG संजय सिंह ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर पद तक के सभी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक की बात कही गई है। हालांकि विशेष परिस्थिति में छुट्टी लिया जा सकता है। जिसके लिए वरीय पदाधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।
हिमाचल प्रदेश चुनाव: BJP ने की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट